
इंटेल्स केंद्र में डिजिटल क्लास की हुआ उद्घाटन
परसा(सारण) : आज के बदलते आधुनिक परिवेश में डिजिटल शिक्षा छात्रो के लिए बरदान साबित होगा।इंटेल्स द्वारा छात्रों के उज्वल भविष्य के लिए परसा में डिजिटल क्लासेस की ब्यवस्था किया गया है।जो एक सराहनीय पहल है।उक्त बातें बजार स्तिथ इंटेल्स केंद्र में आयोजित डिजिटल क्लास की उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलाजार के जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने कही।डॉ सिंह ने कहा कि राजधानी और महानगरो जैसी डिजिटल शिक्षा से परसा के साथ साथ अन्य प्रखंड के छात्रों को शिक्षा का लाभ मिलेगा।उन्होंने इंटेल्स परिवार को बधाई देते हुए छात्रों की उज्वल भविष्य की कामना किया।केंद्र निदेशक डॉ वि वि शर्मा ने कहा कि परसा में महानगर जैसी डिजिटल क्लास की ब्यवस्था कराया गया है।जो सकुशल शिक्षको द्वारा छात्रों की पढ़ाई कराइ जायेगी।दसवीं ग्यारवी तथा बारहवीं की सीबीएससी पैटर्न की साइंस विषय की शिक्षा की ब्यवस्था किया गया है।अब छात्रों को डिजिटल क्लास के लिए दूसरे राज़्यों और जिले में भटकना नही पड़ेगा।ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सुबिधा उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।वही अमनौर में सीएचसी में कार्यकरत चिकित्सक डॉ तारकेश्वर सिंह राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय ने डिजिटल क्लास के सम्बन्ध में जनकारी देते हुए छात्रों को शिक्षा ग्रहण कर समाज और प्रखंड का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ विश्वकर्मा शर्मा संचालन जितेश कुमार ने किया।इस मौके पर पिंटू कुमार मंटू कुमार खुशबु निशा रौशन कुमार प्रभात कुमार आनंद कुमार रौशनी कुमारी प्रियंका कुमारी निशा कुमारी समेत सैकड़ो छात्र छात्रा तथा अभिभावक शामिल थे।




Recent Comments