
परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित औलिया जामा मस्जिद (महमदपुर) के परिसर में इलाके के विभिन्न गांवों में क्रमशः हिलसड़ ,एकावन टोला, रामपुर पाण्डेय टोला, भगवानपुर, चकबृदी, पिण्डरा और रामपुर दर्जी टोला आदि से गांव का जलूस- ए- मोहम्मदी लेकर बड़ी हर्षोउल्लास के साथ लोग आए।इस दौरान इस्लामिक नारों से मस्जिद परिसर गूंज उठा।जुलूस मे आए लोगों से मस्जिद के खतिबो इमाम मौलाना अजमतुल्लाह चतुर्वेदी ,मौलाना आसिफ रजा आदि रु-ब-रु हुए और जुलूसे मोहम्मदी के बारे में बिधिवत रूप से बताया। मौके पर हाजी अजीजुर रहमान साहब ,अब्दुल कादिर, सैयद कलीमुल्लाह, शरीफ अहमद,जमालुद्दीन आलम वसीम अखतर, फहीम असरफ आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments