Θ बेतिया – प्रोफेसर की नौकरी छुड़वा कर एक माँ ने बनाया अजितेश उर्फ बब्लू को समाजसेवक:-

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
लौरिया प्रखण्ड के साठी गांव के लोकतंत्र सेनानी रिटायर हेडमास्टर श्री दीनानाथ प्रसाद की पत्नी रंजना देवी एक अद्भुत माँ है।जिनके विलक्षण मातृत्व से प्रेरित होकर उनके मझले पुत्र अजितेश कुमार भेाैतिकी के प्रोफेसर पद से त्यागपत्र दे दिया। आज वे केवल लौरिया ही नहीं अपितु भारत के भिविन्न क्षेत्रो में समाज सेवा का कार्य कर रहे है।सन 2012 में माता की प्रेरणा जब भी हरियाणा या दिल्ली में अजितेश के सेवा न्यूज या समाचार पत्रों में छपती थी तो माँ कहती बेटा अपनी मातृ भूमि की भी सेवा करो चंपारण में सेवा की आवश्यकता है। माँ के निर्देश पर सेवा के दौरान युवा अजितेश कुमार उर्फ बब्लू भैया द्वारा हॉस्पिटल के अभाव में चंपारण से बाहर जिला के सैकड़ों मरीजों का अपने माध्यम से इलाज कराया। चंपारण के कई छात्रों को अपनी कोचिंग में निशुल्क आईआईटी पीएमटी की तैयारी करवाते हैं।साथ ही माँ से बात चीत पर मा ने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा बेटा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में बिहार से बाहर फसे हजारों लोगों को भोजन व राशन की व्यवस्था कराया। युवा अजितेश कुमार उर्फ बब्लू भैया की माँ रंजना देवी का कहना हैं मै अपने मातृत्व को धन्य समझती हूं।बच्चे जीवन भर खुश रहे यही ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।




Recent Comments