कैदी मरीज को भर्ती किया गया

सिवान :मंडल कारा के एक बंदी की हालत सोमवार को बिगड़ गयी। उसकी तबीयत खराब
होते देख कारा प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए
सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि एक संगीन अपराध के मामले में बंद 32 वर्षीय संतोष बिन की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसको मिर्गी का दौरा आने लगा। कैदी की स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद अस्पताल प्रशासन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां डॉ. अहमद अली ने उसका इलाज किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल कैदी मरीज को भर्ती किया गया है। उसे तेज बुखार है। उसका इलाज किया जा रहा है।




Recent Comments