घटना के बाद पूरे गांव मचा हड़कंप

बीडीओ, सीओ और पुलिस मामले की जांच में जुटी

सभी घायलों का ईलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है

गुठनी ( सिवान ) थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बुधवार की अहल सुबह सिलेंडर में विस्फोट से एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही विस्फोट होने के बाद मकान में आग लग गई। और घरों के कंक्रीट तक उखड़ गए। जिसके बाद आसपास के घरों में सो रहे लोगों में अफरातफरी का माहौल बना गया। घायल परिवार के लोगो में बलुआ गांव निवासी हरेराम यादव, साधना देवी, हर्ष यादव, आरसी कुमारी, राजन देवी, शालू कुमारी और श्रवण यादव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच बच बचाव के कार्य में लग गए। और सभी घायलों को आग में फसे मकान से बाहर निकाला। और स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी घायलों को निजी वाहनों से पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वही गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों की स्थिति वेहद नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनो का कहना है की घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घर के मुखिया हरेराम यादव उठ कर उसे देखने गए। जिसमे अचानक गैस विस्फोट हो गया। परिजनो की माने तो विस्फोट इतना तगड़ा था की घरों के छत, कंक्रीट, समान, और मौजूद लोगों को दूर तक फेंक दिया। घटना के सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ शंभूनाथ राम, प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, सीआई कृष्णा कुमार गुप्ता, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, सरपंच राजेश कुमार प्रसाद ने मामले की जांच किया। पुलिस का कहना है की गंभीर रूप से घायल लोगों को पहले ईलाज के भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।