ब्लात्कार के खिलाफ 28 को प्रतिरोध मार्च निकालेगी आप : टुन्ना
छपरा(सारण)।सूबे में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और ब्लात्कार की घटनाओं के बिरोध में आम आदमी पार्टी आगामी 28 जूलाई को राज्यब्यापी प्रतिरोध मार्च निकालेगी।
उक्त जानकारी देते हूए आप के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा कि उक्त कार्यक्रम के तहत छपरा में पार्टी कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकालकर नगरपालिका चौक पर राज्य व केन्द्र सरकार का पूतला भी फूंका जाएगा।तत्पश्चात,प्रतिरोध मार्च के अगले दिन 29 मार्च को पूरे राज्य के पार्टी कार्यकर्ता आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद व बिहार प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हूए ब्लात्कार और हत्या के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च करेंगे।पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी, रंजीत सिंह,पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह, शेख आलम नूर,अरूण कुमार,राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता, प्रेम प्रताप सिंह,वीरेन्द्र राय आदि नेताओं ने इस संबंध में संयुक्त रूप से कहा कि राज्य में कोई भी महिला या बेटी सुरक्षित नहीं है।मुजफ्फरपुर की घटना ने पूरे देश को झकझोड़ कर रख दिया है।बेटियों की सुरक्षा के लिए आप कृतसंकल्पित है।
ब्लात्कार के खिलाफ 28 को प्रतिरोध मार्च निकालेगी आप : टुन्ना




Recent Comments