सारण :लियो क्लब ऑफ़ छपरा फेमीना ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लक्ष्य कर जन्मदिवस पर भेंट किया फूलों वाला गमला

छपरा
अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की युवा महिला इकाई लियो क्लब ऑफ़ छपरा फेमीना की संयुक्त पी आर ओ लियो अपराजिता ने अपने जन्मदिवस पर छपरा कचहरी स्टेशन स्थित आर पी एफ़ पोस्ट पर प्रिंस कुमार और छ्तु शाह को फूलों वाला गमला भेट किया तत्पश्चात पोस्ट के परिसर मे फूल लगाये ।
लियो क्लब ऑफ़ छपरा फेमीना की अध्यक्षा
लियो मधुमिता गुप्ता ने बताया की समाज की प्रति क्लब का रुझान रहता है सदस्यों के जन्मदिवस पर वे अपना जन्मदिन पेड़ लगाकर मनाते है ताकि लगातार कट रहे पेड़ पौधों के अभाव मे कूछ पर्यावरण मे पेड़ तो लग जायेंगे और वे ऐसे ही सामजिक गतिविधियों मे पर्यावरण को साथ लें कर चलेंगे ।
आर पी एफ़ प्रिंस कुमार व छ्तु शाह ने लियो क्लब के कार्यों को काफी सराहा और प्रेरणातमक भाव से अभिवादन किया ।
उक्त अवसर पर लियो सलाहकार लायन डॉ नवीन कुमार द्विवेदी ,क्लब की अध्यक्षा लियो मधुमिता गुप्ता ,संयुक्त पी आर ओ अपराजिता ,पूर्णिमा यादव ,श्वेता ,ज्योति ,भारती ,शिवाँगी ,प्रियंका आदि सदस्यगण उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी संयुक्त पी आर ओ अपराजिता ने दी ।