“एक भारत,श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ लौह पुरुष की मनी 144वीं जयंती


पानापुर (सारण) : गुरूवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों सहित सभी कार्यालयों में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयन्ति बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस मौके पर एकता सूत्रधार सरदार बल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई ।विद्यालयों में बच्चों द्वारा नृत्य संगीत, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभातफेरी तथा निबंध लेखन सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य व संगीत कार्यक्रमों ने दिल को छू गयी ।सतजोड़ा मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने उत्क्रमित मध्य सतजोड़ा “उर्दू “के प्रांगण में पहुँचकर शिक्षकों बच्चों तथा अभिभावकों के साथ “एक भारत,श्रेष्ठ भारत “का संकल्प लिया।तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया ।मौके पर प्रधानाध्यापक अफसर अली, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, सचिव नवल किशोर राय, समन्वयक रमेश मिश्र, बीआरपी कवीन्द्र रेणु,प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएँ तथा ग्रामीण उपस्थित थे ।