भगवानपुर  ( बेगूसराय ) थाना क्षेत्र के भीठ गांव मे पुलिस छापेमारी के दौरान शराब के साथ एक महिला को पकरे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है ।थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव मे छापेमारी कर कारी देवी को प्लास्टिक के बोतल मे डेढ लिटर देशी शराब पैक के साथ पकड़ा ।उक्त महिला खगरिया जिला के बहादुरपुर गांव की है, इसके पति का नाम जीवछ मुखिया है ।पुलिस उक्त महिला को पूछताछ कर जेल भेज दिया ।