मढ़ौरा(सारण) ।नगर क्षेत्र स्थित बंद चीनी मिल के परिसर से चोरी के लोहा के साथ पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को चोरी के लोहा के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार लोगों की पहचान व अन्य जानकारी को जमा करने में पुलिस जूटी है । चोर चीनी मिल परिसर से लोहा को काटकर जमा कर लिए थे । वहा से कही ले जाने की तैयारी में थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हे गिरफ्तार कर लिया । बता दे कि चीनी मिल परिसर से लोहा चोरी की घटना आम रही है । इधर ठंड बढ़ने के साथ चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गए है ।