संजय विजित्वर (हाजीपुर)- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा विदुपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में चकठकुर्सी कुसियारी शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित हुई।इस केन्द्र के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बतलाया गया कि उक्त बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,किसान मोर्चा के हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, किसान तथा मजदूरों के हित में काम करती है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ एन डी ए की सरकार बनेगी जिसमें बूथ अध्यक्षों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रमुख राजा मिश्रा, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा सह शक्ति केंद्र सह प्रमुख मुकेश कुमार साह, वरिष्ठ भाजपा नेता सह बूथ अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद सिंह,भरत सिंह,अजय ठाकुर, कृष्ण मोहन साह, परशुराम ठाकुर, जामुन साह,प्रमोद कुमार,नाथु साह, गणेश साह सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।