सिवान :ठंड लगने से एक की मौत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर बड़हरिया,05 जनवरी प्रखंड के सुरहिया पूरब टोला में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है.
विदित हो कि सुरहिया पूरब टोला के स्व नसीरूल्लाह के पुत्र इमामुल हक गुरुवार को मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ गांव स्थित अपने ससुराल से साइकिल से वापस आ रहे थे कि ठंड लग जाने से साइकिल से गिर पड़े.
ससुराल वालों ने बड़हरिया के निजी अस्पताल में भरती कराया.लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.




Recent Comments