राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।पंजाब राज्य के फरीदकोट में काम करने गये मजदूर के मौत के बाद 6 दिन बाद शव पहुंचते ही धोकाराहा गांव में मचा कोहराम।इस सम्बंध में बताया जाता है कि धोकराहा गांव के नाजीर देवान के 22 वर्षीय पुत्र रेयाज आलम को उसी के गांव के ठीकेदार जाहिद द्वारा पंजाब में काम करने के लिए ले जाया गया था।काम करते वक्त मशीन के चपेट में आने से उसकी मौत की सूचना है।शनिवार के देर रात शव जैसे ही धोकराहा गांव पहुचा दोनों परिवार आपस में उलझ गये।ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायती कर चार लाख मुआवजा देकर मामले का रफा दफा किया गया तब जाकर मृतक शरीर को कब्रिस्तान में दफनाया गया।