दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
मैजिक एवं टेंपो की सीधी टक्कर में 7 लोग जख्मी
रामनगर लौरिया मुख्य पथ के बैकुंठवा माई स्थान के उतर मैजिक गाड़ी व टेम्पो के टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ एम काजिम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के सलहा मुडिला गांव निवासी 46 वर्षीय अमरेन्द्र पाण्डेय तथा 60 वर्षीय वशिष्ठ तिवारी को बेतिया रेफर कर दिया है। इस टक्कर में स्वः चन्द्रशेखर तिवारी की पत्नी बबीता देवी, 18 वर्षीय मो आलम तथा उसकी मां सरातुन नेशा पति मजहर देवान व तमकुही गांव के शमशुन नेशा पति मो शमसुल, तथा बरिअरवा गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी साह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनकी ईलाज चल रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगर अस्थायी बस स्टैंड से टेम्पो पर सवार होकर टेम्पो शेरहवा गांव के लिए जा रही थी कि अचानक विपरीत दिशा से मैजिक गाड़ी ने सामने से ठोकर मार दी जिसके बाद टेम्पो में सवार सात लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार ,एसआई राजीव रंजन सिंह, नारायण मंडल तथा अन्य पुलिस के जवान
घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टेम्पो तथा मैजिक गाड़ी नंबर बीआर 05 पी 7360 को जप्त किया गया है।




Recent Comments