सारण :लहलादपुर में स्वच्छ भारत को ले मुहिम
# दैनिक खोज खबर के लिये अमित कुमार

लहलादपुर:स्वच्छ भारत मिशन को ले लहलादपुर के सात पंचायतो में स्वच्छताग्राहियों ने मुहिम छेड़ दी है। खुले में शौच नहीं करने को ले पंचायतो के टोलों और गांवो में स्वच्छताग्राहियों ने लोगों को समझाया। खुले में शौच करने से कई तरह कि बीमारियां होती है। लोगों को समझाने के लिये स्वच्छताग्राहियों ने जमीन पर गांव का नक्शा बनाया। इस नक्शे में अलग अलग रंगों से मकान, आंगनवाड़ी केन्द्र, मंदिर, स्कूल आदि को उकेरा। उसके बाद ग्रामीणों से ही उनके शौच करने वाले जगह को पीले कलर से चिन्हित कराया। लोगों को यह बताया गया कि कुछ देर पहले साफ दिखने वाला गांव अब किस कदर बदरंग हो गया है। यूपी से आये स्वच्छताग्राहियों ने भी सभी ग्राम पंचायतो में हुये इस अभियान में हिस्सा लिया। मौके पर आगा खाँ फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक राहुल पांडेय, को ऑर्डिनेटर तारिक अनवर, मुकुल सिंह, अनूप कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, आरती कुमारी, अशरफ रजा खान व अन्य मौजूद रहे।