अपहरण के आरोपी महिला गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पानापुर (सारण)मंगलवार को रात में स्थानीय प्रशासन ने थानाक्षेत्र के रसौली में छापेमारी कर एक लड़का के अपहरण के आरोपी हाजरा खातून पति नईम मियाँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ रसौली निवासी जहाना खातून ने आवेदन दिया था।जिसमें उसके सोलह वर्षीय पुत्र के अपहरण कर जान से मारने का आरोप लगाया था।प्रसाशन को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने पर हीं है।जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया ।तथा बुधवार को जेल भेज दिया गया ।