मझौलिया:- विधालय से एक बोरा चावल बेचते हुये ग्रामीणों ने पकड़ा
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया:-राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय खुटिया इंदु मे वुधवार के दिन विधालय से एक बोरा चावल बेचते हुये ग्रामीणों ने पकड़ा|ग्रामीणों ने चावल को जप्त कर इसकी सूचना प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी डा.नन्दनी को दुरभाष पर दी|विधालय शिक्षा समिति अध्यक्ष राजू कुमार यादव ने बताया की प्रधानाध्यापक संजय कुमार आये दिन मध्यान भोजन का चावल बेच विधालय में शिक्षकों के बीच दही चुड़ा का भोज कराते है वही शिक्षकों के बीच 2-2 हजार रुपया दे मामले को रफा-दफा कर देते है|किसी भी दिन प्रधानाध्यापक से लेकर शिक्षक तक विधालय में स समय नही पहुंचते है|

वही जब चावल चोरी कर बेचने का मामला उजागर हुआ तब स्थानीय ग्रामीण विधालय मे पहुंच बुधवार दिन मेनू के हिसाब से खिचड़ी में हरा सब्जी नही पड़ने को लेकर विधालय में जमकर बवाल काटा|जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक के द्वारा एक बोरा चावल छात्रों से दुकान पर बेचने के लिये भेजा तो छात्रों के साथ विधालय शिक्षक नवल भी थे|जब चावल लेकर बेचने हेतु छात्र जा ही रहे थे तभी ग्रामीण गुड्डू मिश्रा ने चावल को पकड़ वार्ड सदस्य सह विधालय शिक्षा समिति अध्यक्ष राजू यादव को सूचना दी सूचना पाकर ग्रामीण बिकर्मा प्रसाद यादव,मंगल यादव,खोबरी यादव,मनोज पाण्डेय,सुनैना कुअँर,सर्फुद्दीन मियाँ,गोपाल साह आदि विधालय पहुंच विधालय में चावल लेकर बवाल काटते हुये उग्र प्रदर्शन किया|वही इस संबंध प्रधानाध्यापक से पूछने पर बताया की चावल खराब हो गया था विधालय मे ही चावल को हालर करा कर रखवाया जा रहा था तभी कोई छात्र मिठाई खाने के लिये जिद किया तो उसे चावल दिया गया था|वही प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर पूछने पर बताया की चावल बेचने का अधिकार प्रधानाध्यापक को नही है|जांच कर प्रधानाध्यापक पर उचित कार्यवाही की जायेगी।




Recent Comments