​बेतिया:- बिहार के इंटर रिजल्ट में भारी गड़बड़ी के विरोध में अभाविप बेतिया इकाई द्वारा शिक्षा मंत्री का अरथी जुलूस निकाल कर किया गया पुतला दहन 

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज पुरे बिहार के इंटर रिजल्ट में भारी गड़बड़ी जानबूझकर छात्रों को फेल करने के खिलाफ बिहार में शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज अभाविप बेतिया इकाई के द्वारा शिक्षा मंत्री का अरथी जुलूस   निकाल कर शहर के कलेक्टरएट चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया तथा माँग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई बिहार सरकार जवाब दो छात्रों के खराब रिजल्ट का हिसाब दो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो छात्र विरोधी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो शिक्षा का हाल है।
बेहाल जवाब दो बिहार सरकार छात्र उठा है अब ललकार नहीं सहेगा छात्रों के साथ अन्याय  सरकार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी आदि के नारे लगाए इस का नेतृत्व नगर सह मंत्री राहुल पाण्डेय ने किया और कहा कि बिहार सरकार बिहार के छात्रों के साथ अन्याय कर रही है जिस तरह आठ लाख छात्रों को इंटर मे फेल किया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षा मंत्री छात्र विरोधी है जिस तरह इंटर की काँपी जाँच प्राथमिक शिक्षकों से करवाई गई  उसी से सरकार के मंशा पर सवाल खड़े होते हैं अयोग्य शिक्षकों के दारा करवाई गई जिस विषय के शिक्षक जानकार नहीं है उस विषय की काँपी की मूल्यांकन उस शिक्षक से करवाई गई जानबूझकर छात्रों को फेल किया गया है छात्र जो दिन रात मेहनत कर पढ़ाई कर रहे थे उनके साथ मजाक किया गया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा इस अवसर पर चन्दन कुमार सिंह एवं छात्र नेता अभिषेक यादव  ने कहा कि बिहार सरकार को शिक्षा में सुधार को मतलब नहीं है बारह लाख में से आठ लाख छात्र कैसे फेल कर गए सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया  परिषद् माँग करती है कि फिर से इंटर के काँपी मूल्यांकन करवाए छात्र विरोधी शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए   इस अवसर पर  नगर मंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार कहती है कि परीक्षा में कड़ाई के चलते छात्र फेल हो गए तो सरकार बताए कि छात्रों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं दी गई।   
आज बिहार के सरकारी स्कूलों एवं कालेज में पठन पाठन बिल्कुल ठप पड़ा है पुरी तरह से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है अयोग्य शिक्षकों के दारा छात्रों को पढ़ाई जाती है  सरकार जिस तरह शराब बंदी को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया उसी तरह शिक्षा में सुधार को लेकर सरकार क्यों नहीं ठोस पहल कर रही है सरकार शिक्षा में सुधार पर ध्यान ना देकर सिर्फ शिक्षा में भ्रष्टाचार पर ध्यान दे रही है बिहार में रोज एक से एक घोटाले हो रहे हैं छात्र विरोधी सरकार के खिलाफ परिषद् आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी परिषद् माँग करती है कि जल्द से जल्द फिर से इंटर के काँपी मूल्यांकन करवाए जाए तथा दोषी शिक्षा मंत्री को हटाया जाए नहीं तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी  कल यानी १ जून को पुरे बिहार में काला दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर प्रिंस कुमार ,चंदन कुमार,विकाश राज दीपक कुमार सैफअली खान नितेश पटेल गोलू कुमार राज कुमार मंजय कुमार रवि पटेल, शनि कुमार ,संदीप कुमार, रौशन कुमार समेत सैकड़ो छात्र मौजूद थे॥