राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मझौलिया पश्चिम चंपारण रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय मझौलिया में शनिवार के दिन छात्रों ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के सकुशल भारत वापसी पर खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम का जोरदार जयघोष किया कोमल दीपिका देवा सोनू अमित ऋषि का ऋषभ अनिल रोहित पल्लवी सत्यम आदि छात्रों ने भारत को वीर भूमि बताते हुए कहा कि पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहां देश के लिए कुर्बान हो जाने के लिए सभी तैयार रहते हैं भारत के लोग अमन विश्वबंधुता सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति सच्ची भावना रखते हैं इतिहास गवाह है कि जब जब भारत पर संकट आया है देशवासियों सहित सेना ने जमकर मुकाबला किया है तथा दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा तथा वरीय शिक्षक भिखारी सिंह ने छात्रों से देश के प्रति सदैव निष्ठावान रहने की अपील की तथा कहा कि मरते दम तक भारत माता की आन बान और शान बनाए रखना है भारत विश्व गुरु रहा है और रहेगा भारत ऋषि-मुनियों संत महात्मा और वीरों की भूमि रही है देवता भी भारत भूमि पर जन्म लेने के लिए तरसते हैं गंगा जैसी पवित्र नदी इसे पावन करती रहती है हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से सीमाओं की रक्षा करते हैं तब जाकर हम आराम करते हैं सोते हैं सुरक्षित रहते हैं भारतीय सेना के जवान भारत माता के सच्चे सपूत है जो जान न्योछावर करने के लिए हमेशा डटे रहते हैं उन्होंने बताया छात्र ही देश के भविष्य हैं छात्रों के अंदर देश भक्ति की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहनी चाहिए आज सारा देश विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी का जश्न मना रहा है पूरे विश्व में भारत ने अपनी अमित छाप बना ली है इसे हर हाल में बनाए रखना है कार्यक्रम में नंदिनी आर्य रोशनी ज्योति मोना गोल्डी अमन राजू आदि छात्रों ने देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर सबको भाव विह्वल कर दिया कार्यक्रम का संचालन शिक्ष क अनिल कुमार शर्मा ने किया इस अवसर पर नागेंद्र पांडे संजय पांडे श्री ठाकुर मोहम्मद अलाउद्दीन चंद्रिका प्रसाद रिंकी देवी रामावती मैडम आदि शिक्षक समेत सभी छात्र उपस्थित थे




Recent Comments