राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

दूसरी शादी करने के बाद पति पत्नी पहुंचे मझौलिया थाना पहली पत्नी भी आई थाना पति को मुफस्सिल थाना ले गई पूछताछ के लिये
दूसरी पत्नी को 164 के बयान हेतु पुलिस ने भेजा न्यायालय
मझौलिया ।। थाना क्षेत्र के चनायनबांध पंचायत के कसेरवा टोला निवासी स्वर्गीय हरेंद्र शाह के पुत्र रवि कुमार को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया है ।वह एक माह पूर्व दूसरी शादी कर दिल्ली भाग खड़ा हुआ था। दूसरी पत्नी के परिजनों द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसकी सूचना पाते ही दोनों दिल्ली से मझौलिया थाना आये। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि रवि कुमार की पहली शादी कसेरवा टोला निवासी त्रिवेणी साह के बेटी रेखा कुमारी के साथ हुई थी। पहली शादी से एक साल का पुत्र भी है ।लेकिन एक माह पूर्व रवि कुमार ने दूसरी शादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के अशोक वर्मा की पुत्री शुभम कुमारी से कर ली है।रवि कुमार और शुभम कुमारी दिल्ली भाग खड़े हुए थे।इधर शुभम कुमारी के परिजनों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा
दीया है।इसकी सूचना पाते रवि कुमार और शुभम कुमारी दिल्ली से मझौलिया थाना आ धमके। थाना पर उन्होंने अपने आप को पति पत्नी घोषित कियाहै। तथा बताया कि आर्य समाज मंदिर में उन्होंने विधिवत शादी दिल्ली में कर लिया है ।शुभम कुमारी ने बताया कि वह बालिग है तथा अपनी मर्जी से रवि कुमार के साथ गई है तथा शादी की है । उसने बताया कि वह रवि कुमार के साथ ही जीवन गुजर बसर करना चाहती है ।शुभम कुमारी के मझौलिया आने की सूचना पाते ही उसके माता पिता मामा मामी नानी भाई आदि थाना पहुंचे। पहुचने के उपरांत शुभम कुमारी को समझाने का लाख प्रयास किया परंतु शुभम कुमारी रवि कुमार के साथ रहने पर अडिग रही। मुफस्सिल थाना के दरोगा विनोद कुमार अपने साथ रवि कुमार एवं शुभम कुमारी को लेकर चले गये है। उनके साथ रवि कुमार की पहली पत्नी रेखा कुमारी भी अपने बच्चे के साथ में गई है ।रवि कुमार ने बताया कि वह दोनों को रखने के लिए तैयार है। लेकिन रेखा कुमारी का कहना है कि वह दूसरी शादी कतई होने नहीं देगी। इधर स्नातक की छात्रा शुभम कुमारी का कहना है कि वह रवि कुमार के साथ ही रहना चाहती है ।बताया जाता है कि रवि कुमार की पहली पत्नी रेखा देवी द्वारा भी अपने पति के विरुद्ध प्रताड़ित करने का मुकदमा मझौलिया थाना में दर्ज कराया गया है। बताते चलें कि रवि कुमार दिल्ली में रहकर काम करता है ।एवं उसकी पहली शादी भी गांव में ही प्रेम प्रसंग में हुई थी तो दूसरी शादी भी प्रेम प्रसंग में हुई है।बताया जाता है कि दूसरी पत्नी को मेडिकल जांच के लिये बेतिया न्यायालय में भेजा गया है।