
सांसद रुडी के प्रयास से सांढा ढ़ाला पर एलइडी के माध्यम से प्रकाश की हुई व्यवस्था

छपरा, 02 मार्च, 2019। सारण के लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से फिर जगमग होगा सांढ़ा ढ़ाला। शनिवार को सांढ़ा ढ़ाला पर स्म्क् के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था की गई। पहले भी सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रुडी के प्रयास से सांढ़ा ढ़ाला पर प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। पर, नियमित विद्युत आपूर्ति नही हो पाने और प्रकाश यंत्रों में खराबी आने के कारण कुछ दिनों बाद ही यहां अंधेरा छाने लगा। इसके कारण स्थानीय लोग को काफी परेशानी होती थी। रात में अंधेरा रहता था जिससे उस मार्ग से आने-जाने वाले लोग असुरक्षित रहते थे। इस मार्ग पर अंधेरे के कारण कई अप्रिय घटनाएं घट चूकी थी। इस मार्ग से चलने पर लोगो के बीच सदा भय बना रहता था। सड़क पर व पूल के उपरि व निचले भाग पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं रहने से लोग खासकर महिलाएं हमेशा अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी।

अब सांसद श्री रुडी के प्रयास से वहां फिर से चौबीस घंटे प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। शनिवार को सांढ़ा ढ़ाला पर एलइडी के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था की गई। यहां प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए सांसद ने कुछ दिनों पूर्व ही जिलाधिकारी के साथ बैठक की थी। इसके पश्चात सांसद ने निगम के अधिकारियों व कमिश्नर के साथ भी बातचीत की। सांसद की बैठक का सुखद परिणाम रहा और सांढ़ा ढ़ाला पर पुनः एक बार प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई।




Recent Comments