मकेर में अनियंत्रित ट्रक ने शिक्षक दम्पति को रौंदा,मौत

#घर से पति के साथ बाइक से बेसिकस्कूल के लिये निकली थी
#घटना के बाद लोगो ने शव को सड़क पर रख किया जाम,
#सूचना के वाबजूद लेट से पहुची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव

मकेर : सोमवार को थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी निवासी शिक्षिका सुजाता कुमारी सुबह अपने पति विश्वमोहन सिह के साथ बाइक से मध्य विधालय मकेर के निकली थी कि एन एच 722 पर छपरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने शिक्षिका दम्पति को चकिया अस्पताल मोड़ के समीप ठोकर मार दी।जिससे मौके पर ही दम्पति ने दम तोड़ दिया।सूचना पर पुलिस ने पीछा किया लेकिन वो मुज्जफरपुर की तरफ भागने में सफल रहा।
घटनास्थल पर लोगो ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे उसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया।जिसमे तीन पुलिस कर्मी घायल बताये जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने हालात को देखते हुए तीन राउंड हवाई फायरिंग कर हालात को काबू में किया। फिर सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा, मढौरा डीएसपी धीरेंद्र कुमार साव ने मौके पर पहुचकर परिजनों को अनुकम्पा पर नौकरी सहित आपदा के चार लाख मुवावजा देने की बात कही तब लोग सड़क से हटे।एव शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।