पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया नगर थाना द्वारा दो बाईक चोर को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। कांड की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि
नगर थाना ने स्थानिये बड़ा रमना सेे दो चरस कारोबारीओ को गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से 550 ग्रामचरस बरामद किया गया है। दोनो पूर्वी करगहिया निवासी है। लड्डन उर्फ लडू व दूसरा मुकेश राम है। दोनों को पूछ ताछ करने पर पता चला कि दोनो बाईक चोरी भी करते है । चोरी के बाईक से ही यह चरस सप्लाई का कार्य करते थे। दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे दिया गया है। छापेमारी में नगर पुलिस उपस्थित रही।





Recent Comments