
मकेर(सारण) , अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने पुतला फुका ।विगत दिनों से चली आ रही हड़ताल पर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन ,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार से अपनी मांगों को लेकर बैठक कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई वार्ता नही कर रही हैं जिससे क्षुब्ध होकर सोमवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री प्रधान सचिव आरके महाजन का पुतला फूंका ।प्रखंड शिक्षक समन्यव समिति के अध्यक्ष निजाम अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने पुतला दहन किया साथ ही कहा कि सरकार जबतक मांगो पर विचार नही करती है तबतक हड़ताल जारी रहेगा ।वही शिक्षकों के मांगो पर कोई कार्रवाई नही होते देख शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है जबकि बच्चे शिक्षा से बंचित है ।सरकार और शिक्षकों की अहम की लड़ाई में बच्चो की भविष्य से खेलवाड़ किया जा रहा है ।बच्चो के अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है । पुतला दहन में शिक्षक शमशाद आलम ललन यादव अनिल कुमार धर्मेन्द्र शर्मा गुलजार अंसारी प्रवीण कुमार रेणु कुमारी तारा खातून निशांत नईम जावेद अंसारी संजय राम वेदानन्द बिरेन्द्र राम आदि लोग थे ।




Recent Comments