खेत से अफीम के हुए डोडे चोरी,मामला दर्ज
मांडलगढ़ 14 मार्च। कस्बे में एक किसान के खेत से बीती रात को अफीम के डोडे चोरी हो गए। डोडे चोरी की जानकारी किसान के खेत पर जाने के बाद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरु की।
स्थानीय निवासी कंचन देवी पत्नी शोभाग सिंह बापना के भीलवाड़ा सड़क मार्ग स्थित खेत से बीती रात को अज्ञात लोगो ने अफीम के करीब 10 कट्टे डोडे तोड़ कर ले गए। खेत से बड़े डोडे ही चुराए गए हैं। डोडे चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने मौका पर्चा तैयार कर अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया की खेत से अफीम के डोडे चोरी होने की रिपोर्ट पर जांच की जा रही है
⏭लगाना था चीरा:-खेत में लगे अफीम डोडो को चीरा लगाने का कार्य शुरू करना था। इससे पहले ही चोर डोडे चुरा ले गए। सवाईपुर गाँव में भी कुछ दिन पूर्व खेत से डोडे चोरी हुए थे





Recent Comments