सारण :अखंड अष्टयाम को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
अमनौर /सारण

प्रखंड के बलहां गांव में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर बुधवार को श्रद्धालु भक्तो द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गयी. उक्त कलश यात्रा के दौरान लाल – पीले वस्त्रों में सजी -धजी श्रद्धालु कन्याएं व महिलाएं हाथ में कलश लिए देवी -देवताओं की जयकारा लगाते हुए जलभरी के लिए अपनी कतार में आगे बढ़ रही थी. वहीं उक्त कलश यात्रा में जहां बैंड बाजा के भक्तिमय धुन व श्रद्धालु भक्तो की भक्तिभाव से मानो आस्था की बयार बह रही है. उक्त कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर अमनौर बाजार होते हुए पर्यटक स्थल बड़ा पोखड़ा पहुंचा. जहां आचार्य श्री श्री 108 लक्ष्मण जी महाराज के वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश जलभरी किया गया. जिसके बाद जलभरी कर श्रद्धालु भक्तो ने धर्म की जय हो ,अधर्म का नाश हो , प्राणियों में सदभावना हो व विश्व का कल्याण हो आदि नारे के साथ वातावरण को गुंजायमान करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे. उक्त मौके पर अष्टयाम के आयोजक प्रदेश जदयू नेता प्रियरंजन सिंह सुमित, पंडित जगरनाथ दूबे, देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, नवीन पुरी, अरविंद श्रीवास्तव, लोहा सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे




Recent Comments