
भेल्दी में धूमधाम से लुइस ब्रेल की मनी जयंती
भेल्दी(सारण): शुक्रवार कों लुईस ब्रेल की जयंती धूमधाम से मनायी गयीं। इस मौके पर उपस्थित डॉक्टरों ,मरीजों व उपस्थित लोगों ने लुइस ब्रेल के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के ग्रमीण क्षेत्रों में 70% लोग आज भी आँख सम्बन्धित रोगों से पीड़ित हैं। जिस में मोतियाबिंद के मरीजों की काफी संख्या है मोतियाबिंद मिटाने के लिए हमारी अस्पताल गांव-गांव जाकर अभियान चलाएगी तथा लोगों को जागरूक करेगी।उक्त बातें महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स में लुइस ब्रेल की जयंती पर सन्त श्रीधर बाबा ने कही।मुरारी स्वामी ने कहाकि लुइस ब्रेल के सिद्धांतों पर चलते हुए महर्षि श्रीधर बाबा आँख हॉस्पिटल ग्रामीण व पिछले क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को आंखों की देखरेख व बीमारियों से बचाव के सलाह दिए ।अंधापन मिटाने का संकल्प लिया।मौके पर श्री श्री 108 संत श्रीधर बाबा व उनके शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी,प्रेमनाथ बाबा डॉ संतोष कुमार, डॉ दीपक कुमार,कुश कुमार सुभाष प्रसाद शिव कुमारी देवी,बिपुल यादव,शंकर दानी,सुभाष राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments