
छपरा : इनरविल क्लब सारण के आगामी सत्र 20-21 के पदाधिकारी के चुनाव क्लब की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनु जायसवाल की अध्यक्षता मे सदस्य रीना गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुआ। एवं सत्र 20-21 के लिऐ 6 सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया। जिसमे सभी सदस्यो ने सर्व सम्मति से क्लब की आगामी 20-21की बागडोर रूपा गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए ,और तत्काल पूर्व अध्यक्ष अनु जायसवाल, अनीता राज..उपाध्यक्ष , सुषमा गुप्ता.. सचिव, तनु जायसवाल ..कोषाध्यक्ष, शिल्पी कुमारी..ISO, एवं अंजू फैशन को संपादक पद की जिम्मेवारी दी गई।इस बैठक मे क्लब की सभी सदस्यो ने उपस्थित होकर सफल बनाया, आगामी सत्र 20-21के सभी पदाधिकारीगण को ताली बजा कर बधाई एवं शुभकामनायें दी।




Recent Comments