
उज्जवला योजना से गरीब महिलओं कों मिली गैस कनेक्शन
मढौरा (सारण): मढौरा प्रखंड के अगहरा,गौरा एव देव बहुआरा में दर्जनों लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मेसर्स पिरौटा भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा गैस , रेगुलेटर एव गैस चूल्हा का वितरण किया गया। मेसर्स पिरौटा भारत गैस ग्रामीण वितरक के संचालक डॉ रंजीत कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रो के लाभुकों का चयन कर वितरण करके सभी को गैस सिलेंडर देना है ।ताकि धुएं से महिलाओ को निजात मिले, वही अगहरा में वितरण के दौरान अटल माइक्रो फाउंडेशन के सचिव चन्दन कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री के इस योजना की सराहना की , लाभुकों में मंजू देवी, रउफ़ा बेगम, शोभा देवी, रेखा देवी, लैला खातून, पूनम देवी , मितन कुमार सहित अन्य थे।




Recent Comments