मढ़ौरा(सारण) : प्रखंड के औदालपट्टी स्थित जी डी पब्लिक स्कूल द्वारा बाल दिवस पर कई प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें चित्रकला, सुलेख और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शामिल था।विद्यालय के छात्र छात्रओं ने प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लिया।जिसमें आंनद और हिमांशु ने सम्मान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया।वही चित्रकला में पलक,नीलम और सृस्टि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की।जबकि सुलेख में हदिया, मनीषा और ऋतु के आलेख को सराहा गया।कार्यक्रम में निदेशक मिथिलेस कुमार सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर चर्चा कर बच्चों को विस्तार से बताया।

इस मौके पर प्रचार्या सरिता रानी समेत कई शिक्षक कर्मी उपस्थित थे।