
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर मढ़ौरा एसडीओ ने की तैयारी बैठक
जनादेश/मढ़ौरा (सारण) : गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों की एक बैठक अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुई I एसडीओ विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक मानाने सहित कई कार्यक्रम के अयोजन का निर्णय लिया गया I राजकीय समारोह आईटीआई मैदान में संपन्न होगा,जहा ध्वजारोहण के साथ एसडीओ और एसडीपीओ परेड की सलामी लेंगे I गणतंत्र दिवस के दिन दोपहर में प्रशासन और पब्लिक के बीच फैन्सी क्रिकेट मैच ऊच्च विद्यालय मढ़ौरा में खेला जायेगा I संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्ताव में है जिसे मौसम की अनुकूलता के अनुसार निर्णय लिया जायेगा I गणतंत्र दिवस पर नगर के सरकारी व निजी स्कूलों के प्रबंधक और बच्चें अपने स्तर से प्रभात फेरी निकालेगे।
बैठक में डीएसआर सुनील कुमार रंजन,विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, प्रो.श्याम नंदन सिंह,शिक्षक प्रमोद सिंह, लालबाबू गिरि, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान, सीडीपीओ,चिकित्सा प्रभारी डॉ विरेश कुमार,अस्पताल प्रबंधक शुशील कुमार गौतम,फायर ऑफिसर नन्द किशोर सिंह,शिक्षक प्रमोद सिंह,मनोज सिंह, अधिवक्ता राजेश सिंह, जेई शशि शेखर सिंह, हरदन प्रसाद, शिक्षक मनीष कुमार,अभय सिंह, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे




Recent Comments