
बार कांसिल का अधिवक्ता के प्रति उदासीन रवैया को लेकर मढ़ौरा में बैठक
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
मढ़ौरा (सारण)
अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की एक बैठक मढ़ौरा अनुमंडल कोर्ट परिसर में संपन्न हुई I समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष व प्रदेश संयोजक धर्मनाथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में अधिवक्ताओं के बीच उनके अधिकार की चर्चा की गई I बैठक में अधिवक्ता के खिलाफ सरकार का उदासीन रवैया, बार कांसिल ऑफ इंडिया द्वारा पारित अधिवक्ता के विरुद्ध के नियम,उपनियम तथा स्टेट बार कांसिल के कथित गोतले पर भी चर्चा की गई I इस दौरान इन उदेश्यों को लेकर 23 अप्रैल को पटना बार कांसिल में प्रस्तावित कार्यशाला में सबको भाग लेने की अपील की गई I धर्मनाथ सिंह ने बताया कि 2007 से बिहार स्टेट बार कांसिल का वार्षिक आडिट नहीं करवाया गया है जो करोड़ो के घोटाला की ओर इशारा करता है Iवही नए अधिवक्ता के नामांकन एवं भेरिफिकेशन के लिए 2500 की राशि लिया जा रहा है जो न्यायसंगत नहीं है I बार कांसिल के चुनाव को भी बार बार टाला जा रहा है जो संबैधानिक नहीं है I बैठक में मढ़ौरा अनुमंडल संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह,अध्यक्ष दूधनाथ सिंह,मनोज कुमार प्रसाद,बबन कुंवर,सत्यदेव सिंह,शत्रुधन सिंह,सविता नारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे I
—
साभार – संजीव कुमार ( दैनिक भास्कर मढ़ौरा )




Recent Comments