विमला बिश्नोई बनी जिला अध्यक्ष वुमैन पॉवर सोसायटी की
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
जालौर 6 मई। समाजिक कार्यकर्त्ता और भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती विमला बिश्नोई की समाज सेवा कार्यो में सक्रियता को देखते हुए देश के अग्रणी संगठन वुमेन पॉवर सोसायटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मोनिका अरोड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती जशोदा जागरवाल की अनुशंषा पर श्रीमती विमला बिश्नोई को जालौर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया ।
    गोरतलब है कि समाज सेवा के छेत्र में वुमेन पॉवर सोसायटी एक अग्रणी संगठन है और पूरे देश में बाल कल्याण एवं महिला हितों को समर्पित होकर कार्य करता है और पूरे देश में इस संगठन की साखाये स्थापित है और सक्रियता से कार्यरत हैं ।
   श्रीमती विमला बिश्नोई की नियुक्ति पर जालौर के समाज सेवियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए श्रीमती विमला बिश्नोई को बधाई दी ।