जगदम कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र संघ के अध्यक्ष ने दिया प्राचार्य को स्मारपत्र
#संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि)/सारण
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जगदम माहाविद्यालय पर आज छात्र संघ के अध्यक्ष रणबीर सिंह ने छात्रो की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज के प्राचार्य को एक स्मारपत्र सौपा जिसमे माहाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं को हो रही विभिन्न परेशानियों को विस्तार से लिखा गया है।संघ के अध्यक्ष ने लिखित रूप से मांग किया है कि माहाविद्यालय में छात्रो को शुद्ध पे जल उपलब्ध कराया जाय इसके साथ ही छात्राओं के कॉमन रुम के शौचालय को ठीक कराया जाय। स्मारपत्र में शिक्षण कार्य के बारे में ध्यान को आकृष्ट करते हुए अध्यक्ष ने लिखा है कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर 15–17,तृतीय सेमेस्टर 14–16 के जो फार्म भरे गए है और इस सत्र के लिए जिस भी विभाग में शिक्षक नही है उस विभाग के छात्रो को पी जी विभाग से टैग किया जाय।इसके अलावे स्नातक 3 पार्ट 13–16, 2 एंड पार्ट 14–17,तथा प्रथम पार्ट 15–18 एवं प्रथम पार्ट 16–19 के लिए स्पेशल वर्ग संचालन की व्यवस्था की जाय साथ ही प्रथम पार्ट 17–20 के छात्रो को क्लास रूटीन के साथ पत्र भेज कर सूचित किया जाय कि वे क्लास करने के लिए माहाविद्यालय में आए। इसके साथ ही अपने पत्र के माध्यम के अध्यक्ष ने यह भी मांग किया है कि जिस विभाग में शिक्षक नही है तो इसके लिए विश्वविद्यालय से लिखित रूप में शिक्षक की मांग की जाय तथा एन सी सी के छात्रो का फार्म काउंटर से उपलब्ध कराया जाय ।एन एस एस के फंड की जांच निष्पक्ष कमिटी से कराई जाय।माहाविद्यालय में खेल कूद इत्यादि की व्यवस्था के लिए सक्षम पदाधिकारी को आदेश दिया जाय।
प्रिंसिपल ने कहा कि सारी मांगे जायज है इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी स्मार पत्र सौंपने वाले छात्र संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह आर एस ए के नेता राजकुमार सिंह गुड्डा सिंह प्रिंस सिंह आदि मौजूद थे
जगदम कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्र संघ के अध्यक्ष ने दिया प्राचार्य को स्मारपत्र




Recent Comments