बाइक की आमने सामने की टक्कर मे एक की मौत,तीन गंभीर 
#बाइक मे लगी आग,बाईक सवार तीन लोग झुलसे
#ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से बुझाया आग
रसूलपुर /एकमा –
माँझी -बरौली पथ पर आमडाढी रेलवे क्राॅसिंग के समीप शनिवार की सुबह आमने सामने हुई दो बाईक की टक्कर में एक युवक की मौके पर हीं मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाईक में आग लग गई जिसपर सवार तीन लोग भी आग की चपेट मे आकर जलने लगे परन्तु ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया और जल रहे तीनों बाईक सवार को बचाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आमडाढी रेलवे क्राॅसिंग से दो सौ मीटर पश्चिम माँझी बरौली पथ पर कर्णपुरा गाँव निवासी रमेश साह का पुत्र फिल्टू साह बाईक से जा रहा था तभी बिपरीत दिशा से आ रही बाईक की टक्कर हो गयी जिसपर सवार एकमा टोला बिष्णुपुरा के  जगलाल यादव के पुत्र योगेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि पीछे बैठे बिष्णुपुरा निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र बिकास यादव समेत साधपुर कुमना निवासी भी एक अन्य युवक घायल हो गया।बाईक की जोरदार टक्कर से एक बाईक मे आग लग गयी जिसपर सवार लोग बाईक समेत जलने लगे।परन्तु ग्रामीणो ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया और जल रहे लोगों को बचाया एवं घायलों को एकमा के निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए सभी घायलो को पीएमसीएच रेफर कर दिया।एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।सुत्रों की माने तो इस घटना स्थल पर हुए सड़क दुर्घटना में अबतक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।