पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )का बिहार राज्य स्तरीय शिक्षण शिविर 2 मई से 5 मई तक बल्मीकि नगर में होने जा रहा है ।शिविर में पार्टी के महा सचिव का.सीताराम येचुरी ,पूर्व महा सचिव का.प्रकाश करात ,पोलितब्यूरो सदस्य का.वृंदा करात ,पोलितब्यूरो सदस्य तथा किसान सभा के राष्ट्रीय महा सचिव का.हनान मौला ,पोलितब्यूरो सदस्य का.एस रामचंद्रन पिल्लई ,राष्ट्रीय सचिव मण्डल सदस्य का.अशोक ढावले ,का.बादल सरोज ,का.एस पी कश्यप आदि पधार रहे हैं ।इतने बड़े पैमाने पर बिहार में पहली बार नेता गण पधारेगे ।      
       पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की विस्तारित बैठक में पार्टी के बिहार राज्य सचिव का.अवधेश कुमार तथा राज्य सचिव मण्डल सदस्य का.गणेश शंकर सिंह की उपस्थिति में स्वागत समिति का गठन हुआ ।जिसके अध्यक्ष का.चांदसी प्रसाद यादव ,महा सचिव का.प्रभुराज नारायण राव ,उपाध्यक्ष का.विजय नाथ तिवारी,का.म.सैदुल्लाह ,का.रामा यादव ,का. हरेंद्र प्रसाद संयुक्त सचिव का.प्रभूनाथ गुप्ता ,का.जगरनाथ यादव,का.नीरज बरनवाल ,का.शिवनाथ प्रसाद राय तथा कोषाध्यक्ष का.अजय यादव ,मुखिया चुने गये ।
       स्वागत समिति ने इस चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाले इस  ऐतिहासिक शिक्षण शिविर को भरपूर सहयोग देकर सफल बनाने की अपील की है ।