
मशरक में राम नवमी के अवसर पर निकला भब्य शोभायात्रा व जुलूस
———
रोहित कश्यप की रिपोर्ट
——–
मशरक(सारण):
मशरक मुख्यालय बाजार में रामनवमी के शुभ अवसर पर भब्य शोभायात्रा व जुलूस निकाली गई । हिन्दु रक्षा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में ब्यवसायी युवको ने इस जुलूस का हिस्सा बन कर प्रभु श्रीराम के जयघोष से यहां के वातावरण को भक्तिमय माहौल खड़ा कर दिया। भगवान श्रीराम व अन्य देवताओं के रूप में बच्चे मनमोहक लग रहे थे। इस जुलूस मे काफी संख्या में नवयुवक शामिल थे और साथ साथ पुर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने भी जय श्री राम की जयकारा लगाया। बजरंगबली की पुजा अर्चना के बाद वहां से शोभायात्रा निकाली गई जो दुर्गा चोक से होकर मशरक स्टेशन रोड, गोला रोड , मशरक तकथ गांव, चैनपुर गांव होते हुए पुनः महाबीर चौक पर शांति पूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर बीडीओ हरिमोहन कुमार,सीओ हेमन्त कुमार झाॅ और साथ मे पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा हेतु सम्मलित थे और साथ साथ बजरंग दल के संयोजक नन्दन ओझा, दिलीप कुमार,रोहित कुमार सिंह, पंकज कुमार, रंजीत कुमार ,बब्लू सिंह, दुर्गेश गुप्ता हिन्दु रक्षा वाहिनी के दिनेश कुमार कुशवाहा, मुकेश पाल, ओमप्रकाश सिंह, गोलू कुमार, विपक्ष मिश्रा, आशिष मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Recent Comments