छपरा। मकेर प्रखंड के एक जरूरतमंद महिला को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के अंतर्गत एबी पॉजिटिव रक्त मुहैया कराया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कुमार भार्गव ने संयुक्त रूप से 1 यूनिट रक्त मकेर निवासी प्रतिमा देवी को प्रदान किया।