चोरी से बिजली जलाने के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी
परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान): बिजली विभाग के कनीय अभियंता नदीम हसन ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ चोरी
से बिजली जलाने का प्राथमिकी दर्ज कराते हुएलगभग 53 हजार रुपये से अधिक का राजस्व चोरी का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि महना गांव के पिंटू सिंह पर 15 हजार 548, सारी पट्टी निवासी रमाशंकर सिंह के खिलाफ 28 हजार 361 तथा विवेक कुमार के सिंह के खिलाफ 9 हजार 633 रुपये राजस्व चोरी की क्षति का आरोप लगाया है।
—




Recent Comments