भाजपा की बैठक में रसूलपुर में सब स्टेशन निर्माण के लिए सांसद को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


मढ़ौरा(सारण):स्थानीय भाजपा महावीर भवन स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को हुई भाजपा की बैठक में अनुमंडल के रसूलपुर में सांसद के प्रयास से मिले पावर सब स्टेशन के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी को बधाई दी गई। बैठक में सभी ने एक स्वर से सांसद के विकास कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सांसद द्वारा सारण में और भी कई विकास कार्यों को कार्यरूप दिया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष भानु सिंह, ललन जयसवाल, दसई राय, विनोद प्रसाद, मनोज प्रसाद, अमित कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे।
भाजपा की बैठक में रसूलपुर में सब स्टेशन निर्माण के लिए सांसद को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई




Recent Comments