प्रमुख ने मुखिया पर लगाया गंभीर आरोप
इसुआपुर(सारण):प्रखंड मुख्यालय परिसरमशरक में डीएम सारण द्वारा की गई समीक्षा बैठक में इसुआपुर के प्रखंड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट खसोट किये जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीएम को एक लिखित शिकायत पत्र भी दिया गया जिसमें खास कर प्रमुख ने अपने गृह पंचायत रामचौरा में मुखिया द्वारा नियमो की अनदेखी कर विकास कार्य कराने तथा सरकारी रुपये के दुरुपयोग तथा लूट खसोट किये जाने का आरोप लगाया है। पत्र में जिन बिन्दुओ की चर्चा की गई है उसमें खासकर मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में आठ वार्ड चयनित होने के बावजूद मुखिया द्वारा अपने गृह वार्ड सं० 2 में अकेले चालीस से पचास लाख रुपये खर्च किया गया है। वही पंचायत ही नही प्रखंड की सीमा से बाहर मढ़ौरा प्रखंड के सलिमापुर पंचायत में विकास कार्य कराए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस योजना में सलिमापुर के मुखिया द्वारा मिट्टीकरण कार्य कराया गया है बावजूद रामचौरा के मुखिया बीगन मांझी ने उसी सड़क का मिट्टीकरण और ईट्टीकरण करा दिया है। वही अच्छे खासे सामुदायिक भवन की मरम्मती के नाम पर छः से सात लाख रुपये खर्च दिखा कर सरकारी रुपये की लूट खसोट कर ली गयी है। इसके अलावे भी प्रमुख ने मुखिया पर कई गंभीर आरोप लगाये है जिसकी जांच कराए जाने की मांग डीएम से की गई है।




Recent Comments