अब सरैयां को भी पावर सब स्टेशन की मिली सौगात , 33/11 केबी पीएसएस सब स्टेशन होगा स्थापित
*#4.77 करोड़ की अनुमानित लागत से कार्ययोजना की जिम्मेदारी मेस० एकेएस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को


सारण, 24 मई, 2018 । जन आकांक्षा को योजनागत तरीके से पूरी करते हुए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दरियापुर प्रखंड के दरिहरा के पास सरैयां गांव में पावर ग्रिड की स्थापना का मार्ग परस्त कर जनता की चिरप्रतीक्षित मांग को इसबार पूरा किया है। सरैयां और आसपास के इलाके में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए एक विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। ये 33/11 केवी पीएसएस का विद्युत सब स्टेशन सरैयां में स्थापित किया जायेगा। 4.77 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी मेस० एकेएस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। शीघ्र ही इसका शिलान्यास स्थानीय सांसद श्री रुडी के माध्यम से होगा। इसका निर्माण निर्धारित अवधि में करने के लिए सांसद ने तकनीकी अधिकारियों और सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की है। इसे निर्धारित अवधि में पूरा करके, जिस तरीके से सारण के अन्य क्षेत्रों को बिजली से रोशन किया गया है, उसी तरीके से बांध पर पड़ने वाले इलाकों को भी रौशन किया जायेगा।
पैक्स अध्यक्ष कौशल सिंह ने इस संबंध में बताया कि भारतीय जनता पार्टी पुरे देश की जनता की आकांक्षा को पूरा करने के लिए तत्पर रहती है। हमारे सांसद श्री रुडी और कार्यकर्ता जन आकांक्षा के प्रति सक्रिय रहते है। इसी का नतीजा है सारण का विकास। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद श्री रुडी सारण क्षेत्र की जनता की आकांक्षा के अनुसार क्षेत्र का विकास कर रहे है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह जो की वहां के स्थानीय निवासी है, ने कहा कि सरैयां के लोगों की काफी समय से मांग थी कि उनके क्षेत्र में भी एक विद्युत सब स्टेशन हो। इसलिए हमलोगों ने जनता की आकांक्षा से अपने सांसद श्री रुडी को अवगत कराया था, उन्होंने इसे अमलीजामा पहनाते हुए अब यहाँ एक विद्युत सव स्टेशन के स्थापना की मंजूरी दिलवाई है और शीघ्र ही इसका शिलान्यास किया जायेगा। राकेश सिंह ने बताया कि सब स्टेशन स्थापित करने की खबर से स्थानीय जनता में ख़ुशी की लहर है और इसके लिए स्थानीय लोग बार बार अपने सांसद श्री रुडी का आभार व्यक्त कर रहे है। उन्होंने बताया कि सरण के इस क्षेत्र में स्थापित होने वाले सब स्टेशन से 38 किलोमीटर तक पड़ने वाले गांव लाभान्वित होंगे। इससे न केवल बांध क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचेगा बल्कि निकटवर्ती क्षेत्र को भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी।
मालूम हो की बांध किनारे उत्तर खंड के पूर्व मुखिया मोसाहब महतो के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता ने दरिहारा ठाकुरबाड़ी में सरैयां क्षेत्र के लिए सब स्टेशन के निर्माण के सम्बन्ध में एक बैठक किया था। बैठक उपरांत सभी ने यह तय किया कि बैठक में उठी जनता की मांग से सांसद को अवगत कराएंगे। इसके पश्चात राकेश सिंह व पैक्स अध्यक्ष श्री कौशल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संसद से मुलाकात की अपनी मांग उनके समक्ष रखी। जनता की आकांक्षा के अनुरूप संसद श्री रुडी ने भी पहल शुरू की और आज सरैयां में नए पावर सब स्टेशन के निर्माण की उनकी मांग पूरी हो रही है।




Recent Comments