
बेखौफ अपराधियों ने मढौरा मे 11 लाख की किया लूट , गार्ड ,कैशीयर एवं ड्राइवर को मारी गोली
—
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
—
मढौरा सारण
अपराधियों ने मढौरा मे लूट की बड़ी घटना को अंजाम दे फरार हो गये ।गुरुवार को मढौरा एलआईसी का 11 लाख के लगभग की राशि रेडियन कम्पनी के कैश भान से छपरा आईसीआइसी बैंक मे ले जा रहे थे ।घायल गार्ड पवन सिंह ने अस्पताल मे इलाज के क्रम मे बताया की कैश भान को पांच बाइक पर सवार लगभग एक दर्जन की संख्या मे पटेरही गांव मे ग्रामीण डाकघर के आसपास घेर लिया ।अपराधियों ने ड्राइवर ,कैशीयर एवं गार्ड को गोली मार जख्मी कर दिया ।गार्ड की राइफल छीनने के बाद भान मे रखी लगभग 11लाख की राशि लूट छपरा के तरफ़ भाग निकले ।सभी घायलों को बाइक से मढौरा रेफरल अस्पताल मे पहुंचाया गया ।समाचार प्रेषण के समय तक पुलिस घटना स्थल के मुआयना के लिये रवाना हो चुकी थी ।पुलिस आधिकारिक बयान देने से बच रही थी ।




Recent Comments