
शादी में द्वार पूजा के समय डीजे डांस को लेकर बाराती-सराती में मारपीट,दूल्हा समेत भागे बारातियों को वापस बुला कराई शादी
मांझी(सारण) द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बराती सराती पक्ष में हुई जमकर मारपीट से दूल्हा समेत बराती भाग गए। जिसके बाद सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप “अनुभव जिंदगी का” के सदस्यों ने दुबारा बारात को वापस बुला शादी कराई।यह वाक्या मांझी थाना क्षेत्र के चकाजी गांव का है। जहां रविवार की रात बलिया जिले के रामनगर दिघार गांव से बारात आई थी। वधु के पिता शिव रतन साह के दरवाजे पर द्वार पूजा की रस्म चल ही रही थी कि डीजे की धुन पर नाच रहे बराती सराती पक्ष के युवक आपस में भीड़ गये। युवकों ने लाठी डंडे से पीट कर अगुआ त्रिलोकी पंडित तथा कई अन्य बरातियों को जख्मी कर दिया। हालात की गम्भीरता को देखते हुए नाराज बराती दूल्हा बिनोद साह समेत भाग निकले।परेशान वधु पक्ष द्वारा स्थानीय स्तर पर संचालित सोशल मीडिया वाट्सअप ग्रुप से मदद की गुहार लगाई गई। ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह तथा मांझी पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता राहुल गुप्ता आदि नें बीच रास्ते से नाराज बरातियों को समझा बुझा कर वापस लाया तथा ग्रुप के लगभग एक दर्जन सदस्यों ने रात भर बैठ कर अपनी निगरानी में शादी कराई।




Recent Comments