तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 23 गैलन में 920 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चकिया गांव निवासी विजय राय जो शराब का अद्यतन कारोबारी है। वह डीह छपिया गांव में सत्येंद्र महतो के घर शराब छुपा कर रखा हुआ है तथा वहीं से शराब की बिक्री करता है। सूचना सत्यापन के लिए जब पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही एक व्यक्ति वहां से भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सत्येंद्र महतो पिता झिगन महतो सा डीह छपिया बताया। जिसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो नवनिर्मित मकान से बोरा से ढक कर रखा हुआ नीले रंग के प्लास्टिक के 40-40 लीटर के गैलन में 23 गैलन में कुल 920 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब के बारे में पूछने पर उसने बताया कि यह शराब चकिया गांव निवासी शिवनाथ राय के पुत्र विजय राय का है, तथा हम दोनों मिलकर शराब की बिक्री करते हैं। विजय राय पर शराब का बहुत केस दर्ज है, जिस कारण पुलिस की नजर उस पर रहती है। इसलिए वह हमारे गांव आकर शराब का कारोबार करता है। पुलिस मामले में बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सत्येंद्र महतो व विजय राय को आरोपित किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फरार अभियुक्त विजय राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- छात्रों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन
- तरैया बना डायमंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन, फाइनल में ढोलाही को दी शिकस्त
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रलोभनों से नहीं बिकेंगे शिक्षक, पिता केदारनाथ पांडेय के विकास कार्यों पर भरोसा: ई. आनंद पुष्कर
- मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- दरियापुर: नारी शक्ति जीविका समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्ययोजना पर चर्चा
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
Recent Comments