डटरापुरसौली में नहर का बांध टूटने से पूरा बधार जलमय, किसानों का लाखों की क्षति


इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के डटरापुरसौली पंचायत के डटरा उत्तर यादव टोला के समीप सोमवार की रात्रि में सलेमपुर वितरणी नहर के टुट जाने से किसानों के खेतों में लगे लाखों के धान का बिचरा बर्बाद हो गया । वहीं रामचौरा, शुम्भा, प्यारेपुर , डटरा से होकर इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सङक भी पानी की तेज धार में बह गया और सङक से आवागमन बन्द हो गया।

बता दें की सोमवार को दिन में सलेमपुर वितरणी नहर में पानी छोङा गया था और डटरा उत्तर यादव के नहर में एक पुलिया का निर्माण हाल हीं में गंडक विभाग द्वारा कराया गया था जिसके कारण पुलिया के ईर्द गिर्द में पानी का तेज धार सुराग बना लिया और आधी रात्रि के समय पानी लिक कर वहाँ से नहर का बाँध टुट गया और रात्रि में हीं पुरा बाढ जैसी स्थिति बन गयी । वहीं स्थानीय मुखिया संगम बाबा ने सुबह में अंचलाधिकारी इसुआपुर और गंडक विभाग के पदाधिकारियों को बाँध टुटने की टेलिफोनिक सूचना दी तब पानी को बन्द कराया गया । वहीं गंडक विभाग द्वारा आनन- फानन में बाँध की मरम्मती का कार्य शुरू कराया गया । मुखिया ने किसानों के फसल की क्षति को लेकर मुवावजे की भी मांग की है । वहीं नहर के बाँध के टुट जाने से दरवाँ प्यारेपुर – इसुआपुर सङक पानी के बहाव में बह गया है जिससे रामचौङा, शुम्भा, प्यारेपुर , दरवाँ टोला से इसुआपुर बाजार आने-जाने का रास्ता बाधित है ।




Recent Comments