
छपरा: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ विडियोकॉफ्रेसिंग के माध्यम से क्वेरेंटीन कैम्प की व्यवस्था, कंटेन्मेंट जोन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल-जीवन हरियाली, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी और कार्यों में तेजी लाकर सभी योजनाओं का निर्धारित लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्धारित लक्ष्य को एक माह के अंदर हासिल किया जाय। जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राषि दी गयी है उन्हे द्वितीय किस्त तथा जिन्हे द्वितीय किस्त की राशि दी गयी है उन्हे तृतीय किस्त की राषि कल तक निर्गत कर दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभुकों के प्रथम किस्त की राषि देनी है उन्हे यह राशि कल हीं दिया जाय और उनका दूसरा और तीसरा किस्त 15 दिनों के अन्तराल पर देकर उनका भवन भी पूर्ण करा दिया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि वैसे आवास सहायकों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करें जो कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं। उप विकास आयुक्त ने कहा किय वैसे दस आवास सहायकों को स्पष्टीकरण किया गया है और उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। अगर नहीं सुधरेंगे तो सेवा मुक्त भी किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा और जल-जीवन हरियाली के कार्यों में तेजी लाकर रोजगार सृजन किया जाय। लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कर लक्ष्य भी शीघ्र हाशिल कर लिया जाय।क्वेरेंटीन कैम्पों के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि कैम्प 15 जून तक हीं चलेंगे। उसके बाद स्कूलों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज कराया जाएगा ताकि पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ कराया जा सके। जहाँ भी क्वारेंटीन कैम्प 15 जून तक चलेंगे वहाँ के आवासितों का पूरा ख्याल रखना होगा ताकि उन्हे कोइ्र परेषानी नहीं हो। जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अभी तक 45 हजार प्रवासियों का कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसे शत्-प्रतिषत करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी के द्वारा निदेष दिया गया कि होम क्वारेंटीन में रह रहे या प्रखंड क्वारेंटीन से होम क्वारेंटीन में भेजे गये लोगों का डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराना बहुत जरूरी है। इन लोगों को यह समझाना भी जरूरी है कि अपने घर में ही बिल्कुल अलग-अलग रहें तथा किसी को कोइ्र परेषानी हो तो इसकी सूचना जरूर दें। जिलाधिकारी के द्वारा घोषित किये गये कंटेन्मेंट जोन को प्रभावी बनाये रखने का निदेष दिया गया और कहा गया कि कम से कम दो सप्ताह तक तो यह बहुत हीं जरूरी है।जिलाधिकारी ने कहा कि बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग जरूरी बनाया जाय। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया को पत्र के माध्यम से अवगत करावें कि प्रति परिवार वितरित किया जाने वाला मास्क जीविका समूह से हीं खरीदी जाय। इसके पूर्व मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा भी विडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। समीक्षा में जिलाधिकारी के साथ सहायक समाहर्त्ता वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त, अमित कुमार, अपर समाहर्त्ता डॉ. गगन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा, सिविल सर्जन, डॉ. माधेष्वर झा, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच, भरत भूषण प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments