
तरैया।04.06.2020
तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 104 पर मँझोपुर नहर पुल के नवनिर्माण की स्वीकृति मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से मँझोपुर नहर पुल के नवनिर्माण होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बाँटी और सांसद रूढ़ी को बधाई दिया है।पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह ने बताया कि सांसद रूढ़ी जी अपने अरदेवा कृषि फॉर्म से वापस लौट रहे थे।उसी वक्त हमलोगों ने उनसे प्रखंड के दो जन समस्या को रखा था। एक मँझोपुर पुल का निर्माण और दूसरा पचरौर बाजार के समीप बाईपास बनवाने की माँग किया गया था।जिसे सांसद ने अश्वाशन देते हुए कहा था कि तरैया मेरी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है।आज भी यहाँ के लोगों से मेरा उतना ही लगाव है।जितना पहले था।सांसद रूडी के पहल पर 02 कड़ोर 52 लाख की लागत से पुल का नवनिर्माण की स्वीकृति मिल गयी है।जिसको लेकर हमलोग रूढ़ी और बिहार सरकार को बधाई देते है।उक्त मौके पर गंगेश्वर सिंह,शेखर सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,अमरनाथ सिंह,मुकेश सिंह,अरविंद सिंह,धर्मेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह,विजय प्रताप सिंह, रामचन्द्र तिवारी,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सह संयोजक संध्या सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments