भाकपा ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाने हेतु संकल्प सभा का किया आयोजन
मढौरा (सारण ):भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढौरा अंचल परिषद के तत्वावधान में बहुआरापट्टि गांव में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाने हेतु एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया । प्रो रजाक हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित संविधान दिवस की संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुये भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से संविधान के ताना बाना के साथ खिलवाड़ शुरू हो गया है । दलितों अल्प सँख्यको पर अत्याचार बढ़ते जा रहा है । संविधान के प्रस्तावना में लिखी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोक कल्याणकारी गणराज्य की स्थापना के उद्देश्यों के साथ खिलवाड़ देश की आत्मा के साथ खिलवाड़ है । ऐसी परिस्थिति में संविधान एवं उसके उद्देश्यों की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य बनता है । बैठक में उपस्थित लोंगो ने भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने एवं बचाने के लिये हर तरह की कुर्बानी देने का संकल्प लिया । इस संकल्प सभा को वीरेंद्र प्रसाद राज देव प्रसाद प्रेम सुंदर मांझी अख्तर अली भरत राय संजय कु सिंह जमादार राय आदि नेताओं ने सम्बोधित किया ।