
मढ़ौरा। छपरा- मशरक रेलखंड पर कोरोना काल की वजह से नौ महीने से बंद सवारी गाड़ी का परिचालन पुनः शुरू होने से रेलयात्रियों में हर्ष है।13 जनवरी से प्रस्तावित छपरा-थावे रेलखंड पर बुधवार को पाटिलीपुत्र 05080 विशेष गाड़ी का मढ़ौरा में रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।ज्ञात हो कि नए वर्ष के दूसरे सप्ताह में रेलवे ने गोरखपुर से पटना भाया मढ़ौरा-मशरक के रास्ते रेलगाड़ी का परिचालन शुरू कर यात्रियों को सुविधा दी गई है। 05080/05079 गोरखपुर-पाटिलपुत्र-गोरखपुर विशेष गाड़ी 13 जनवरी, 2021 से 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को सप्ताह में पाॅच दिन चलायी जायेगी।इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। सवारी गाड़ी के परिचालन से लोगों में काफी खुशी व हर्ष है। बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने विशेष गाड़ी में चढ़कर आगे की यात्रा किया। 05080 गोरखपुर-पाटिलपुत्र विषेष गाड़ी गोरखपुर से 03.35 बजे प्रस्थान कर पिपराईच से 04.05 बजे, कप्तानगंज से 04.28 बजे, रामकोला से 04.53 बजे, पड़रौना से 05.12 बजे, दुदही से 05.30 बजे, तमकुही रोड से 05.45 बजे, थावे से 06.55 बजे, गोपालगंज से 07.10 बजे, दिघवा दुबौली से 07.55 बजे, मसरख से 08.20 बजे, मढ़ौरा से 08.48 बजे, खैरा से 09.40 बजे, गोल्डेनगंज से 10.33 बजे, डुमरी जुआरा से 10.41 बजे, बड़ा गोपाल से 10.50 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 10.57 बजे, अवतार नगर से 11.03 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 11.09 बजे, दिघवारा से 11.16 बजे, शीतलपुर से 11.24 बजे, नया गांव से 11.35 बजे, परमानन्दपुर से 11.43 बजे, पहलेजा घाट से 12.31 बजे तथा दीघा ब्रिज हाल्ट से 12.44 बजे छूटकर पाटिलपुत्र 12.53 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05079 पाटिलपुत्र-गोरखपुर विषेष गाड़ी 13 जनवरी, 2021 से 31 मार्च, 2021 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को पाटिलपुत्र से 14.55 बजे प्रस्थान कर दीघा ब्रिज हाल्ट से 15.00 बजे, पहलेजा घाट से 15.14 बजे, परमानन्दपुर से 15.47 बजे, नया गांव से 15.56 बजे, शीतलपुर से 16.06 बजे, दिघवारा से 16.22 बजे, अम्बिका भवानी हाल्ट से 16.29 बजे, अवतार नगर से 16.35 बजे, पंचपटिया देवरिया हाल्ट से 16.41 बजे, बड़ा गोपाल से 16.56 बजे, डुमरी जुआरा से 17.04 बजे, गोल्डेनगंज से 17.11 बजे, खैरा से 17.45 बजे, मढ़ौरा से 18.08 बजे, मसरख से 18.30 बजे, दिघवा दुबौली से 18.54 बजे, गोपालगंज से 19.38 बजे, थावे से 20.15 बजे, तमकुही रोड से 20.़53 बजे, दुदही से 21.06 बजे, पड़रौना से 21.23 बजे, रामकोला से 21.40 बजे, कप्तानगंज से 22.15 बजे तथा पिपराईच से 22.36 बजे छूटकर गोरखपुर 23.50 बजे पहुॅचेगी।




Recent Comments